कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के मद्देनज़र बिहार में 14 मार्च से ही सभी स्कूल-कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक अहम बैठक की।इस बैठक में यह फैसला लिया गया है।बिहार सरकार के आदेशनुसार स्कूल अबफिर से खोले जाये , ऐसा निर्देश दिया गया है ।मालूम हो की बिहार सरकार ने 28 सितंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला (Bihar Schools Open) लिया है|
केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक-4 में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को 21 सितंबर से स्कूल जाने की अनुमति दी गई थी।स्कूल जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को जिन गाइडलाइन का पालन करना होगा उनमें सोशल डिस्टेंसिंग सबसे अहम हैं। इसके अलावा प्रैक्टिकल क्लास भी अभी नहीं होंगे। स्कूल में बच्चों को मास्क लगाकर ही रहना होगा साथ ही सेनेटाइजर को भी साथ में रखना होगा। स्कूल प्रंबंधन द्वारा भी कोरोना को देखते हुए कई तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं जिनमें साफ-सफाई से लेकर आक्सीजन लेवल जांचने के लिए आक्सीमीटर तक की व्यवस्था होगी।
एक विद्यार्थी को सप्ताह में दो दिन ही मिलेगा मौका
एक दिन में महज एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे। इस तरह उन्हें सप्ताह में मात्र दो दिन ही कक्षा में शामिल होने का अवसर मिलना है। स्पष्ट है कि कोई विद्यार्थी दो दिन के अंतराल पर कक्षा में शामिल हो पाएगा। जैसे कि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति सोमवार की कक्षा में होती है तो उसकी अगली उपस्थिति गुरुवार की कक्षा में होगी। सप्ताह के छह कार्य-दिवसों के दौरान किसी विद्यार्थी के लिए कक्षाओं में उपस्थिति का दिवस-क्रम (सोमवार-गुरुवार, मंगलवार-शुक्रवार, बुधवार-शनिवार) निर्धारित कर दिया है।
ई 0 ऋषि आनन्द
एक्स लेक्चरर राजकीय पॉलीटेक्निक पूर्णिया निदेशक:ऋषि सेमिनरी
