भारतीय प्राचीन इंजीनियरिंग. हैप्पी इंजीनियरस डे!

श्री राम समुद्र के पार एक पुल बनाने वाले दुनिया के पहले राजा थे। लेकिन उन्होंने यह कार्य स्वयं नहीं किया। उन्होंने वाल्मीकि रामायण के अनुसार “नाला” नामक एक महान इंजीनियर की मदद मांगी। कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति स्थानीय ज्ञान की तलाश करता है,जब वह नए स्थानों पर उद्यम की सोचता है। नाला तमिलनाडु में और उसके आसपास समुद्र में उथले क्षेत्रों को अछि तरह जानता था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी पुष्टि की है कि उपग्रह चित्रों के माध्यम से एक पुल था। कुछ का तर्क हो सकता है कि यह कुछ प्राकृतिक रॉक प्रोजेक्शन थे। कोई भी बुद्धिमान इंजीनियर पुल बनाने के लिए गहरे पानी के बजाय प्राकृतिक रूप से उन्नत क्षेत्रों का उपयोग करता है। तमिल इंजीनियर, नाला को धन्यवाद।

ई . ऋषि आनंद

एक्स लेक्चरर राजकीय पॉलीटेक्निक पूर्णिया।

निदेशक ऋषि सेमिनरी

JEE Mains 2020 Result Declared:

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया  है. कुल 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है.रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट ntaresults.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं. ।रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट को अपने डिटेल्स जैसे डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि डालना होगा.

दिल्ली में पांच छात्रों को, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं.सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं।
जेईई मेन परीक्षा 2020 में 8,58,273 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. करीब 74 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी. एग्जाम दो शिफ्ट्स में कंडक्ट कराया गया.जेईई मुख्य परीक्षा एक और दो के परिणाम के आधार पर शीर्ष 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे. जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होनी है और इसमें पास होने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा.

गुजरात का न‍िसर्ग चड्डा टॉपर देश का टॉपर बना है।वहीं रांची के दयाल कुमार 99.9909553 परसेंटाइल के साथ झारखंड टॉपर बने हैं।जेईई-मेन के पेपर-1 और पेपर-2 के रिजल्‍ट के आधार पर 2.45 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस में शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्‍तावित है।

Er Rishi Anand

Dir-RISHI SEMINARY

Ex Lecturer Govt Polytechnic purnea.

JEE Advanced 2020: महत्वपूर्ण तारीखें

जेईई मेन 2020 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तारीख – 01 से 06 सितंबर 2020
जेईई मेन 2020 का रिजल्ट घोषित होने की संभावित तारीख –11 सितंबर 2020
जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा केलिए रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि-12 सितंबर
जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा की तारीख – 27 सितंबर 2020
जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की संभावित तारीख – 05 अक्टूबर 2020
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट की तारीख – 11 अक्टूबर 2020
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट का रिजल्ट घोषित होने की तारीख –11 अक्टूबर 2020
सीट एलोकेशन प्रक्रिया आरंभ होने की संभावित तारीख – 06 अक्टूबर 2020
सीट एलोकेशन प्रक्रिया खत्म होने की संभावित तारीख – 09 नवंबर 2020                        

*क्या होता है JEE Main का cut off Marks ?

जेईई मेन कटऑफ मार्क्स वह न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक है जिस पर पार्टीसिपेटिंग इंस्टिट्यूटस में सीट आवंटित की जाएगी. जेईई मेन 2020 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को उनके द्वारा प्राप्त किये गए अंकों के आधार कट ऑफ का निर्धारण किया जाता है. स्टूडेंट्स के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. इसी लिस्ट से संस्थानों में उपलब्ध सीटों के अनुपात में कट ऑफ़ मार्क्स तय किया जाता है. इस कट ऑफ को तैयार करते समय शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाता है.जब JEE Main 2020 का रिजल्ट एक बार घोषित हो जाएगा. तो उसके बाद इस रिजल्ट में जो कैंडिडेट्स कटऑफ़ मार्क्स को प्राप्त करते हैं.वे काउंसिलिंग के लिए अप्लाई करने के पात्र हैं. टॉप के 2,50,000 स्टूडेंट्स जिन्होंने जेईई मेन 2020 की परीक्षा क्वालीफाई की है वे JEE Advanced 2020 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. JEE Advanced 2020 में सफल होने वाले स्टूडेंट्स को देश के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश किया जाता है.

Er Rishi Anand

Ex Lecturer Govt Polytechnic Purnea.